हरिद्वार में बड़ा सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत, 37 घायल
हरिद्वार में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजस्थान से आए श्रद्धालुओं से भरी बस को एक डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद डंपर भी नियंत्रण खो बैठा और पास की दुकानों से जा टकराया।
इस दुर्घटना में बस में सवार एक महिला श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई, जबकि 37 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
#HaridwarAccident
#BusAccident
#RoadSafety
#RajasthanPilgrims
#BreakingNews
@ABPNews
@UttarakhandPolice
@CMOfficeUK
@NHAI_Official
@DDNewsLive












