जयपुर की नन्ही सिनाया ने रचा इतिहास, 8 साल की उम्र में Guinness World Record!
जयपुर की नन्ही प्रतिभा सिनाया बियानी ने अपनी शानदार हूला हूप कला से देश और शहर का नाम रोशन किया है। 2025 में महज 7 साल की उम्र में सिनाया ने 30 सेकंड में हाथ पर हूला हूप के 101 रोटेशन कर Guinness World Record बनाया था। इससे उन्होंने पिछला 94 रोटेशन का रिकॉर्ड तोड़ा और इस श्रेणी में अंडर-16 की सबसे तेज हूला हूपर बनीं।
जयपुर के तीज महोत्सव में सिनाया की शानदार प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के मुताबिक, सिनाया अपने Hula Hooping Workshops से मिलने वाली राशि को Jaipur Foot के लिए दान करने की बात भी सामने आई है।
#SinayaBiyani #JaipurNews #GuinnessWorldRecord #TeejFestival #Jaipur
@sinayabiyani @jaipurhooper @guinnessworldrecords @JaipurFoot @RajasthanTourism











