सिक्किम में भूस्खलन से हड़कंप, रास्तों पर मंडराया संकट
पश्चिम सिक्किम के रिंबी और सिंगलिटाम इलाके में बड़े पैमाने पर भूस्खलन की घटना सामने आई है। पहाड़ से लगातार मलबा गिरने के कारण स्थानीय लोगों की सुरक्षा और सड़क संपर्क को लेकर चिंता बढ़ गई है।
प्रशासन के मुताबिक, रिंबी में 30 और सिंगलिटाम में 8 परिवारों समेत 150 से अधिक लोग प्रभावित क्षेत्र में हैं। लगातार सक्रिय भूस्खलन को देखते हुए संवेदनशील परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है और राहत-बचाव कार्य जारी है।
#SikkimNews #WestSikkim #Landslide #Rimbi #BreakingNews
@SikkimGovt @SikkimPolice @SikkimTourism @AajTak @CMOfficeSikkim











