नोएडा की IVY काउंटी सोसाइटी में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
नोएडा के सेक्टर-74 स्थित IVY काउंटी सोसाइटी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही सोसाइटी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ लगाई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
नोएडा की IVY काउंटी सोसाइटी में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की टीमें मौके पर जुटीं।
#Noida
#BreakingNews
#Fire
#UPNews
#visionclearnews
@NoidaAuthority
@noidapolice
@UPGovt
@visionclearnews












