गोपालगंज में पुल की दरार दिखाना युवक को पड़ा भारी
बिहार के गोपालगंज जिले में जादोपुर-मंगलपुर पुल की दरार दिखाते समय एक युवक खुद मुसीबत में फंस गया। वीडियो बनाते वक्त युवक गैप दिखाने के लिए ईंट का सहारा ले रहा था, तभी उसका मोबाइल सीधे पुल की दरार में जा गिरा। राहत की बात यह रही कि बाद में मोबाइल पुल के नीचे से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#BiharNews #Gopalganj #ViralVideo #BreakingNews #HindiNews
@aajtak @indiatvnews @news18india @zeenews












