15 साल बाद परिवार से मिली लापता मां, बेटे ने छूए पैर तो छलक पड़े आंसू
राजस्थान में एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 15 साल से लापता एक महिला आखिरकार अपने परिवार से मिल गई। बताया जा रहा है कि ‘अपना घर आश्रम’ और पुलिस की मदद से महिला की पहचान हुई, जिसके बाद उसके पति, बेटा और बेटी उसे लेने पहुंचे। वर्षों बाद जब मां और बेटे का आमना-सामना हुआ तो परिवार की आंखें नम हो गईं। लंबे इंतजार और बिछड़ने के दर्द के बाद परिवार के दोबारा एक होने का यह दृश्य लोगों को भावुक कर रहा है।
#RajasthanNews #ViralVideo #EmotionalReunion #Humanity #PositiveNews
@RajasthanPolice @ndtvindia @ApnaGharAshram @NewsUpdate @ViralNewsIndia












