हरिद्वार में बच्चों को कथित तौर पर दी गई तालिबानी सजा, वीडियो वायरल
हरिद्वार के कलियर थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चोरी के आरोप में कुछ छोटे बच्चों के हाथ बांधकर डंडों से पीटने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
मामले को लेकर लोगों का कहना है कि यदि किसी पर चोरी का संदेह है तो उसके लिए कानून और पुलिस व्यवस्था मौजूद है। बच्चों के साथ इस तरह की मारपीट और भीड़ द्वारा सजा देना गंभीर चिंता का विषय है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
#Haridwar #Uttarakhand #ViralVideo #ChildRights #BreakingNews
@VCNNewsOfficial @UttarakhandPolice @CMOfficeUK @ANI @PTI_News












