सुल्तानपुर में अधिवक्ता से कथित मारपीट का वीडियो वायरल, होटलों पर दबंगई के आरोप
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर शहर के रेलवे स्टेशन रोड क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अधिवक्ता के साथ कथित मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र के कुछ होटलों में ग्राहकों के साथ दबंगई और मनमानी वसूली की घटनाएं सामने आती रही हैं।
जानकारी के अनुसार, भोजन के बिल को लेकर हुए विवाद के बाद कथित रूप से मारपीट की घटना हुई। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और प्रशासन से जांच की मांग की जा रही है।
#Sultanpur #UttarPradesh #BreakingNews #ViralVideo #VCNNews
@sultanpurpolice @Uppolice @dm_sultanpur @CMOfficeUP @VCNNews












