हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, तेज़ बहाव में बहा 74 साल पुराना पुल
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र में बाता नदी पर बना करीब 74 साल पुराना पुल तेज़ बहाव की चपेट में आकर ढह गया। राहत की बात यह रही कि प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पहले ही पुल पर आवाजाही बंद कर दी थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
#HimachalPradesh #Flood #BreakingNews #HeavyRain #VCNNews
@VCNNews @BreakingNews @WeatherUpdate @DisasterNews @IndiaNews












