श्रावण शिवरात्रि पर हर-हर महादेव से गूंजा हरिद्वार, गंगा स्नान को उमड़ा आस्था का सैलाब
उत्तराखंड में श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर की पौड़ी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।
गंगा घाटों पर भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। हरिद्वार में चारों ओर “हर-हर महादेव” के जयकारे गूंजते नजर आए। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।
#Haridwar #ShravanShivratri #SawanShivratri #HarHarMahadev #Uttarakhand
@abpnewstv @uttarakhandpolice @mygovindia @incredibleindia @VCNNEWS












