देहरादून में बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े चेन लूट, CCTV में कैद वारदात

देहरादून में बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े चेन लूट, CCTV में कैद वारदात

देहरादून के वसंत विहार फेज-2 में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से चेन लूट की वारदात सामने आई है। बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा से पहुंचे आरोपी ने पहले महिला से पता पूछने के बहाने बातचीत की और मौका मिलते ही उनके गले से चेन झपट ली।

चेन छीनने के दौरान हुई धक्का-मुक्की में महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। पूरी वारदात इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। महिला के बेटे की शिकायत पर वसंत विहार थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं।

#DehradunNews #ChainSnatching #UttarakhandNews #CrimeNews #BreakingNews

@DehradunPolice @uttarakhandpolice @CMOfficeUK @DGP_Uttarakhand @ChronicleTimesIndia

Avinash saharan
Author: Avinash saharan

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें