- हरिद्वार रेलवे स्टेशन की वॉशिंग लाइन में मिला 10 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप
हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन की वॉशिंग लाइन में करीब 10 फीट लंबा अजगर मिलने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अजगर पर रेलवे कर्मचारियों की नजर पड़ते ही उन्होंने सतर्कता बरती और तुरंत वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। राहत की बात रही कि समय रहते अजगर को देख लिया गया और किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।
रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता के चलते अजगर को सुरक्षित तरीके से वहां से हटाया गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद यह मामला चर्चा में है।











