प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’ पर विवाद, PCI ने जारी किया स्पष्टीकरण

नई दिल्ली: प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटआउट के सामने पूजा-अर्चना और ‘मोदी चालीसा’ के पाठ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। वीडियो में प्रधानमंत्री के कटआउट के सामने आरती और धार्मिक शैली में कार्यक्रम होता दिखाई दे रहा है। 

 

विवाद बढ़ने के बाद प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम का आयोजन क्लब ने नहीं किया था। PCI के मुताबिक, एक संगठन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए परिसर का हॉल किराये पर लिया था। बाद में किराये की शर्तों का उल्लंघन किए जाने की जानकारी मिलने पर क्लब प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और कार्यक्रम को रुकवा दिया। 

 

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। वहीं, PCI की ओर से कार्यक्रम से अपनी दूरी स्पष्ट कर दी गई है। 

@PressClubofIndia

@narendramodi

@PMOIndia

@PIB_India

@DelhiPolice

#PressClubOfIndia

#ModiChalisa

#NarendraModi

#DelhiNews

#ViralNews

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें