भानीपुरा पुलिस थाने ने जिले की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए

भानीपुरा पुलिस थाने ने जिले की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 करोड़ रुपए मूल्य की 30 क्विंटल डोडा पोस्त की तस्करी का खुलासा किया। इस साहसिक कार्य के लिए राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो चूरू ने पुलिस थाने भानीपुरा टीम को समानित किया। स्टेट अपराध सूचना अधिकारी संपतसिंह राजपुरोहित, सदस्य राजेंद्र प्रसाद ने पुलिस टीम की सतर्कता को अनुकरणीय बताया और उनका समान किया। एएसआई राजेंद्रसिंह तथा एसएचओ रायसिंह सुथार की टीम भावना को सकारात्मक बताया। उन्होंने बताया कि यह कार्यवाई नशे के खिलाफ एक बड़ा कदम है। जिससे जिले की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को नई मजबूती मिली है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें