केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप साबित नहीं हुआ है। शाह ने कहा कि विपक्ष केवल बयानबाज़ी करता है, लेकिन आज तक कोई ठोस सबूत नहीं दे पाया।
उन्होंने कहा कि देश में पहले की सरकारों में घोटालों की भरमार थी—2G, कोयला, कॉमनवेल्थ जैसे कई बड़े घोटाले देश ने देखे। लेकिन 2014 के बाद से शासन का फोकस पारदर्शिता, विकास और ईमानदार प्रशासन पर रहा है।
शाह ने यह भी कहा कि आज भारत की पहचान एक मजबूत नेतृत्व, सुरक्षित सीमाओं और विश्व मंच पर प्रभावशाली छव के रूप में हुई है।








