“छठी मइया का अपमान बर्दाश्त नहीं” — चुनावी सभा में PM मोदी का कांग्रेस–RJD पर सीधा प्रहार

“छठी मइया का अपमान बर्दाश्त नहीं” — चुनावी सभा में PM मोदी का कांग्रेस–RJD पर सीधा प्रहार

चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस–RJD गठबंधन पर बड़ा हमला बोला

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार और पूर्वांचल की आस्था का प्रतीक ‘छठ महापर्व’ सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि मां और माटी से जुड़ी आत्मा की परंपरा है, और इसके सम्मान में किसी भी तरह की राजनीतिक खिलवाड़ स्वीकार नहीं।मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस–RJD की राजनीति ने बार-बार लोक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को चोट पहुंचाई है, और अब छठ पूजा को लेकर दिए गए बयानों ने भक्तों की भावनाओं को आहत किया है।

पीएम ने मंच से कहा— “छठी मइया का अपमान बिहार और पूर्वांचल का अपमान है। आस्था के पर्व पर राजनीति करने वालों को जनता बहुत अच्छे से जवाब देना जानती है।”

सभा में उपस्थित लोगों ने“जय छठी मइया” के नारों के साथ पीएम के बयान का समर्थन किया।

राजनीतिक जानकारों की मानें, यह मुद्दा सीधा भावनाओं से जुड़ा है, और इसका प्रभाव चुनावी समीकरण पर गहरा पड़ सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

marketmystique

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें