नेशनल हाइवे पर लगेगा QR कोड, सड़क की क्वालिटी की जिम्मेदारी होगी पारदर्शी
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा ऐलान किया है। अब देश के हर राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) पर QR कोड वाले बोर्ड लगाए जाएंगे।
इस QR कोड को स्कैन करके आम नागरिक यह जान सकेंगे कि सड़क किस ठेकेदार ने बनाई, किस इंजीनियर ने डिजाइन की, और कौन सरकारी अधिकारी इसकी निगरानी कर रहा है।
गडकरी ने कहा
“अगर सड़क खराब है और लोग सोशल मीडिया पर शिकायत करते हैं, तो जनता को पता होना चाहिए कि जिम्मेदार कौन है। मैं क्यों गाली खाऊं?”
यह कदम सड़क निर्माण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा।








