लखनऊ अग्निकांड के बाद फायर विभाग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, अधिकारी ने खोली विभाग की पोल
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए अग्निकांड के बाद मौके पर पहुंचे फायर सर्विस के एक अधिकारी ने अपने ही विभाग पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। अधिकारी का दावा है कि विभाग में बड़े स्तर पर अनियमितताएं हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फायर सर्विस बुलेट की खरीद में करीब 8 लाख रुपये का घोटाला हुआ है। इसके अलावा विभाग में 500 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का भी दावा किया गया है। इन आरोपों के बाद फायर विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच और विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
#Lucknow #FireDepartment #Corruption #LucknowFire #VCNNews
@CMOfficeUP @UPGovt @Uppolice @FireServiceUP @VCNNews












