बरेली में सफाई कर्मचारियों का हंगामा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर फेंकी चूड़ियां
उत्तर प्रदेश के बरेली में सफाई व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में देरी और एजेंसियों की कार्यप्रणाली को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को नगर निगम कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान नाराज कर्मचारियों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर चूड़ियां फेंककर अपना विरोध जताया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर प्रशासन की ओर से जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
#BareillyNews #Bareilly #MunicipalCorporation #SanitationWorkers #ViralNews
@VCNNews @UPNews @MunicipalCorporation @NewsUpdate @BreakingNews












