मंदाकिनी नदी में फंसीं तीन महिलाएं, SDRF ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

मंदाकिनी नदी में फंसीं तीन महिलाएं, SDRF ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा क्षेत्र में मंदाकिनी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से नदी में लकड़ियां निकालने गई तीन महिलाएं तेज बहाव के बीच फंस गईं। सूचना मिलते ही SDRF की टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया।
काफी मशक्कत के बाद तीनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते किए गए रेस्क्यू अभियान से एक बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने लोगों से बारिश के मौसम में नदी-नालों के आसपास सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से नदी में न उतरने की अपील की है।

#Uttarakhand #Rudraprayag #MandakiniRiver #SDRF #BreakingNews

@uksdrf @uttarakhandcops @pushkardhami @DDNewsLive

Avinash saharan
Author: Avinash saharan

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें