शिमला की कार्ट रोड पर भूस्खलन, पहाड़ी से मलबा गिरने से यातायात ठप
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कार्ट रोड पर लगातार बारिश के बीच भूस्खलन होने से पहाड़ी का बड़ा हिस्सा सड़क पर आ गिरा। मलबा गिरने के कारण मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
घटना के बाद प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने के कार्य में जुट गए। क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते रुक-रुककर भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से आवश्यक होने पर ही यात्रा करने और संवेदनशील इलाकों में सतर्क रहने की अपील की है
#Shimla #HimachalPradesh #Landslide #BreakingNews #WeatherUpdate
@CMOFFICEHP @HPGovt @DDNewsLive @Indiametdept












