जयपुर में मंदिरों की चोर गैंग का पर्दाफाश! 1.25 KG चांदी और चोरी का सामान बरामद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जयपुर में मंदिरों की चोर गैंग का पर्दाफाश! 1.25 KG चांदी और चोरी का सामान बरामद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जयपुर पुलिस की करधनी थाना टीम ने मंदिरों में चोरी करने वाली गैंग का बड़ा खुलासा किया है।
पुलिस ने 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो मंदिरों में घुसकर चांदी के छत्र पूजन सामग्री चुरा रहे थे।

1.25 किलो चांदी 2 चांदी के छत्र चोरी का सामान खरीदने वाला एक आरोपी भी गिरफ्तार

यह गैंग गोविंदपुरा ब्राह्मण मोहल्ला स्थित मंदिर से चोरी कर भागी थी।
मंदिर में लगे CCTV फुटेज और सर्च ऑपरेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।

घटना का खुलासा पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद के निर्देशन में हुआ। थाना करधनी SHO सवाई सिंह के नेतृत्व में बनी स्पेशल टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कई जगह चोरी की वारदातें स्वीकार कर चुके हैं। जांच जारी है।

मंदिरों में चोरी करने वाली गैंग गिरफ्तार—जयपुर पुलिस की इस कार्रवाई पर आपका क्या कहना है?

Leave a Comment

और पढ़ें

marketmystique

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें