ऑनलाइन फ्रॉड और फेक लिंक के जरिए लोगों को ठगने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। Indian Cyber Crime Coordination Centre ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
ठग बैंक, KYC अपडेट, बिजली बिल और नौकरी के नाम पर फर्जी मैसेज भेजकर लोगों की निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। कई मामलों में लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे भी गायब हुए हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और OTP या बैंक डिटेल किसी के साथ साझा न करें।











