जयपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, चालक गंभीर घायल

कनकपुरा रेलवे फाटक, जयपुर

जयपुर के कनकपुरा रेलवे फाटक के पास देर रात एक सड़क हादसा सामने आया, जहां एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो चला रहा चालक कथित रूप से शराब के नशे में था। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल कांवटिया अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में केवल स्कॉर्पियो चालक ही घायल हुआ है, जबकि ट्रक चालक एवं अन्य किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जयपुर में देर रात बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, चालक गंभीर घायल

शराब के नशे में ड्राइविंग पड़ी भारी, कनकपुरा रेलवे फाटक पर ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, चालक गंभीर घायल।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें