पेपर लीक मुद्दे पर छात्रों से संवाद कर रहे थे AAP सांसद संजय सिंह, मौके पर पहुंची पुलिस 

पेपर लीक मुद्दे पर छात्रों से संवाद कर रहे थे AAP सांसद संजय सिंह, मौके पर पहुंची पो

प्रयागराज में पेपर लीक मामले को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। कार्यक्रम में छात्रों से बातचीत के दौरान पुलिस और प्रशासन की एंट्री से माहौल गर्म हो गया।

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि छात्रों से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा को रोकने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सच्चाई दबाने का प्रयास कर रही है और युवाओं की आवाज़ को दबाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान एडीएम सिटी और डीसीपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आयोजन की अनुमति को लेकर सवाल उठाए। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

AAP सांसद ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्रों की आवाज़ दबाई गई तो वह इस मामले को विशेषाधिकार समिति तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है।

#PaperLeak
#NEETPaperLeak
#SanjaySingh
#AAP
#PrayagrajNews

@AamAadmiParty
@SanjayAzadSln
@VCNNews
@UPPolice
@TheQuint

Avinash saharan
Author: Avinash saharan

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें