अग्निवीर भर्ती रैली में एक मिनट की देरी बनी सपनों पर भारी, युवक का भावुक वीडियो वायरल
अग्निवीर सेना भर्ती रैली में महज एक मिनट की देरी से पहुंचे एक अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के इस युवक का रोते-बिलखते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। युवक का दावा है कि अन्य अभ्यर्थियों को तय समय के बाद भी प्रवेश मिला, लेकिन उसे केवल एक मिनट की देरी के कारण बाहर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी वह दो बार फाइनल राउंड से बाहर हो चुका है। अब इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और युवाओं के भविष्य को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
#AgniveerBharti
#ArmyRecruitment
#UttarakhandNews
#ViralVideo
#YouthStruggle
@NedrickNews
@IndianArmyFans
@NewsUpdatesIndia
@YouthVoiceIndia
@BreakingNewsHindi












