सिंगरौली अस्पताल में सुरक्षा गार्ड द्वारा मरीज का इलाज कराने का वीडियो वायरल, जांच के आदेश
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में अस्पताल का एक सुरक्षा गार्ड मरीज को ड्रिप लगाते हुए दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर और नर्स की अनुपस्थिति के दौरान अक्सर इसी तरह मरीजों का उपचार किया जाता है।
मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#Singrauli
#MadhyaPradesh
#HealthDepartment
#ViralVideo
#HospitalNews
@vcnnews @healthdeptmp @newsupdateindia











