हरियाणा के हांसी में दिनदहाड़े फायरिंग, जिम संचालक की हत्या; युवती भी घायल

हरियाणा के हांसी में दिनदहाड़े फायरिंग, जिम संचालक की हत्या; युवती भी घायल

हरियाणा के हांसी शहर में फव्वारा चौक के पास गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने एक जिम संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे जिम संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान एक युवती भी गोली लगने से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

#Hansi #Haryana #CrimeNews #BreakingNews #PoliceInvestigation

@VCNNews @HaryanaPolice @NewsUpdate @BreakingNewsIndia @TheDemocracyNews

Avinash saharan
Author: Avinash saharan

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें