जयपुर पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड: मुख्य आरोपी कर्यूम खान गिरफ्तार, 8 मौतों के मामले में बड़ी कार्रवाई
जयपुर के खोह नागोरियान क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हादसे के मुख्य आरोपी कर्यूम खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। 9 जून को हुए इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
#JaipurNews #FirecrackerFactory #RajasthanPolice #BreakingNews #CrimeNews
@VCNNewsIndia @RajasthanPolice @jaipur_police @NewsUpdate @BreakingNewsIndia












