कीड़ों से परेशान दुकानदार ने निकाला अनोखा जुगाड़, मोबाइल की रोशनी से मिनटों में किया समाधान

कीड़ों से परेशान दुकानदार ने निकाला अनोखा जुगाड़, मोबाइल की रोशनी से मिनटों में किया समाधान

दुकान में बड़ी संख्या में छोटे-छोटे कीड़ों के जमा होने से परेशान एक युवक ने बेहद अनोखा और स्मार्ट तरीका अपनाया। युवक ने सबसे पहले दुकान की सभी लाइटें बंद कर दीं और केवल अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट चालू रखी। रोशनी की ओर आकर्षित होकर सभी कीड़े धीरे-धीरे मोबाइल के आसपास इकट्ठा होने लगे।

इसके बाद युवक मोबाइल की फ्लैशलाइट को धीरे-धीरे दुकान के बाहर ले गया। बाहर पहुंचकर उसने मोबाइल की फ्लैशलाइट बंद कर दी और पास की स्ट्रीट लाइट की रोशनी चालू कर दी। रोशनी का स्रोत बदलते ही सभी कीड़े स्ट्रीट लाइट की ओर चले गए, जिससे दुकान काफी हद तक साफ हो गई।

इस सरल लेकिन प्रभावी जुगाड़ ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

@jansutrahindi24

#ViralVideo #SmartJugaad #Innovation #TrendingNews #AmazingIdea

Avinash saharan
Author: Avinash saharan

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें