RTO चेकिंग से बचने के लिए डंपर चालक ने हाईवे पर बिखेरे पत्थर, कई वाहन प्रभावित
ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर RTO चेकिंग से बचने के प्रयास में एक डंपर चालक ने सड़क पर पत्थर गिरा दिए। बताया जा रहा है कि रोकने की कोशिश के दौरान चालक ने वाहन को गलत दिशा में दौड़ाया और डंपर में लदे पत्थरों को हाईवे पर बिखेर दिया।
पत्थरों के कारण कई वाहनों के टायर पंचर हो गए और एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और फावड़े व JCB की मदद से सड़क साफ कराकर यातायात को सुचारू कराया।
घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।
#GreaterNoida #EasternPeripheralExpressway #RTOChecking #DadriPolice #UttarPradesh
@VCNNewsOfficial @Uppolice @noidapolice @DMGautamBuddhNagar @NewsUpdateIndia












