महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, मंदिर में पूजा के दौरान गिरी छत
महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित यरवाड़ी देवस्थान में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, हनुमान मंदिर के सामने बन रहे सभा मंडप की छत अचानक गिर गई, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में 7 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि 25 से अधिक श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। कई लोग मलबे में दब गए थे, जिन्हें राहत एवं बचाव दल ने बाहर निकाला। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।
@CMOMaharashtra @MahaDGIPR @ParbhaniPolice
#Parbhani #Maharashtra #TempleAccident #BreakingNews #HanumanTemple












