फटी सड़क पर लगाए गए ‘टांके’, वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टूटी हुई सड़क की दरारों को मरम्मत करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क की दरारों को डामर या कंक्रीट से भरने के बजाय लोहे की क्लिप और तारों की मदद से जोड़ने की कोशिश की गई है। बताया जा रहा है कि यह मामला बिहार का है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस जुगाड़ को लेकर सवाल उठा रहे हैं और सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। हालांकि, वीडियो की सत्यता और स्थान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
#BiharNews #ViralVideo #RoadRepair #Infrastructure #HindiNews
@VCNNews @BiharGov @nitishkumar @BJP4India @MORTHIndia












