जालौन: कंट्रोल रूम में ड्यूटी के दौरान कथित रोमांस का वीडियो वायरल, कार्रवाई शुरू
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की उरई कोतवाली के कंट्रोल रूम का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ड्यूटी के दौरान महिला और पुरुष सिपाही के आपत्तिजनक व्यवहार का दावा किया जा रहा है।
मामले के सामने आने के बाद एसपी जालौन ने संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, पुरुष सिपाही (मुंशी) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि महिला सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।
#Jalaun #UPPolice #ViralVideo #UraiKotwali #VCNNews












