₹6000 का पेट्रोल भरवाकर स्कॉर्पियो चालक फरार, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
गुरुग्राम के पटौदी-बिलासपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर स्कॉर्पियो चालक द्वारा ₹6000 का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चालक ने पहले कर्मचारी से गाड़ी में पेट्रोल भरवाया और फिर अचानक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। भागने के दौरान पेट्रोल मशीन का पाइप भी गाड़ी के साथ खिंचकर टूट गया। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#GurugramNews #PetrolPumpFraud #CCTVFootage #BreakingNews #VCNNews
@GurugramPolice @HaryanaPolice @News18India @aajtak @VCNNews












