देहरादून के राधा कृष्ण मंदिर में चोरी, शिवलिंग पर लगा चांदी का छत्र लेकर फरार हुआ चोर
उत्तराखंड के देहरादून स्थित राधा कृष्ण मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर लगा चांदी का छत्र चुराकर फरार हो गया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
#Dehradun #TempleTheft #UttarakhandNews #CCTVFootage #VCNNews
@VCNNews @UttarakhandPolice @CMOfficeUK @ANI @PTI_News












