भीलवाड़ा में चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने सूझबूझ से कूदकर बचाई जान
राजस्थान के भीलवाड़ा में नेशनल हाईवे-758 पर रविवार को चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। चालक ने समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
#Bhilwara #Rajasthan #CarFire #NH758 #BreakingNews
@visionclearnews @newsupdates @rajasthannews @breakingnews @hindinews











