हिमाचल के कुल्लू में पैराग्लाइडर की बीच सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के रायसन क्षेत्र में एक पैराग्लाइडर को बीच सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान मौसम और हवा की दिशा में अचानक बदलाव आने के कारण पायलट निर्धारित लैंडिंग स्थल तक नहीं पहुंच सका। स्थिति को देखते हुए उसने सड़क पर सुरक्षित लैंडिंग की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
#HimachalPradesh #Kullu #Paragliding #ViralVideo #BreakingNews
@CMOHimachal @hp_tourism @DDNewsLive @ANI @PTI_News











