मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर डीजल टैंकर पलटा, सड़क पर फैला ईंधन; डीजल भरने उमड़ी लोगों की भीड़

मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर डीजल टैंकर पलटा, सड़क पर फैला ईंधन; डीजल भरने उमड़ी लोगों की भीड़

मुंबई-दिल्ली 8-लेन एक्सप्रेसवे पर डीजल से भरा एक टैंकर पलटने के बाद बड़ी मात्रा में डीजल सड़क और आसपास के क्षेत्र में फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और राहगीर कैन और डिब्बों में डीजल भरने के लिए मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लोगों को वहां से हटाया और सुरक्षा के मद्देनज़र क्षेत्र की बैरिकेडिंग कर दी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि दुर्घटनास्थल से दूर रहें, क्योंकि फैला हुआ डीजल आग और अन्य हादसों का कारण बन सकता है।

#BreakingNews #DieselTanker #Expressway #RoadAccident #VCNNews

@VCNNews @TrafficPolice @BreakingNews @NewsUpdate @IndiaNews

Avinash saharan
Author: Avinash saharan

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें