कांवड़ खंडित होने पर भड़के श्रद्धालु, कार में की तोड़फोड़
उत्तराखंड के रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान एक कार और कांवड़ियों के बीच टक्कर हो गई। आरोप है कि हादसे में एक कांवड़ खंडित हो गई, जिसके बाद कुछ श्रद्धालु आक्रोशित हो गए और कार में तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की जांच की जा रही है।
#KanwarYatra #Roorkee #Uttarakhand #BreakingNews #VCNNews
@VCNNews @UttarakhandPolice @CMOfficeUK @ANI @PTI_News












