सांवरिया सेठ के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार का आरोप

सांवरिया सेठ के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार का आरोप

मंदसौर के प्रसिद्ध श्री सांवरिया सेठ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में एक युवक अपनी आपबीती बताते हुए नजर आ रहा है।

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि श्रद्धालु निंबोदिया कलां (नागदा) से करीब 250 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर मंडफिया स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचे थे। पोस्ट में होटल संचालकों/व्यापारियों पर श्रद्धालुओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया है।

मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

#SawariyaSeth #Mandsaur #Mandfiya #ViralVideo

@MandsaurPolice
@MandsaurCollector

Avinash saharan
Author: Avinash saharan

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें