सुरक्षा में बड़ी चूक दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पर फेंका पानी।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को एक व्यक्ति ने ग्रेटर दिल्ली इलाके में पदयात्रा के दौरान पानी फेंक दिया। इसके तुरंत बाद ही सुरक्षा कर्मियों ने उस व्यक्ति को पकड़ कर गिरफ्त में लिया और आस पास खड़े कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई करना चालू दी।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। घटना के बाद केजरीवाल पीछे हटे और अपने कपड़ों को सूंघने लगे। बाद में पुलिस ने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। आप नेता एवं दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर अक्सर इस तरह के हमले होते रहते हैं। क्योंकि देश के हित के लिए अच्छा कार्य करते है तो इस तरह के हमले होते रहते है ।

Leave a Comment

और पढ़ें

marketmystique

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें