दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा — बोतल के ढक्कन में छिपा सोना बरामद!
दिल्ली कस्टम विभाग ने दुबई से लौटे एक भारतीय यात्री को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, AI-996 फ्लाइट से आए यात्री के पास से 170 ग्राम सोना बरामद किया गया।
कस्टम टीम ने यात्री पर नज़र रखी और जैसे ही वह ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, उसे रोक लिया गया।
सामान की एक्स-रे जांच में संदिग्ध तस्वीरें मिलने पर गहन तलाशी ली गई — और जांच में प्लास्टिक बोतल के ढक्कन के नीचे सोने का गोला छिपा हुआ मिला।
अधिकारियों ने तत्काल सोना जब्त कर यात्री को हिरासत में ले लिया है।
जांच जारी है कि यह तस्करी का हिस्सा है या व्यक्तिगत छुपाव का मामला।









