आंधी का कहर! व्यस्त सड़क पर गिरा विशाल एडवरटाइजिंग टावर, बड़ा हादसा टला

गुजरात के जामनगर में तेज आंधी के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शहर की एक व्यस्त सड़क के किनारे लगा विशाल विज्ञापन टावर अचानक भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टावर गिरते ही लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। राहत की बात यह रही कि टावर किसी वाहन या राहगीर पर नहीं गिरा। घटना के समय दोपहर होने के कारण सड़क पर सामान्य से कम ट्रैफिक था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा क्षेत्र को सुरक्षित किया गया। इस घटना ने तेज हवाओं और आंधी के दौरान बड़े होर्डिंग्स एवं विज्ञापन टावरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जामनगर में तेज आंधी के चलते सड़क पर गिरा विशाल विज्ञापन टावर, संयोग अच्छा रहा कि टला बड़ा हादसा।

 

🚨 आंधी का कहर!
🏗️ सड़क पर गिरा विशाल टावर
📍 जामनगर, गुजरात

“आंधी का कहर! सड़क पर गिरा विशाल एडवरटाइजिंग टावर”

Avinash saharan
Author: Avinash saharan

Leave a Comment

और पढ़ें

marketmystique

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें