चंद सेकंड में ढही 5 मंजिला इमारत, MCD ने इंजीनियरों को किया सस्पेंड
दिल्ली के सैदुल्लाहजाब (महरौली) इलाके में शनिवार शाम एक पांच मंजिला कमर्शियल इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे के बाद MCD ने संबंधित असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं NDRF की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।
- दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरने से मचा हड़कंप, MCD ने इंजीनियरों पर की कार्रवाई।












