ब्राजील में एडवेंचर स्पोर्ट्स के दौरान दर्दनाक हादसा, 40 मीटर नीचे गिरने से युवती की मौत

ब्राजील में एडवेंचर स्पोर्ट्स के दौरान दर्दनाक हादसा, 40 मीटर नीचे गिरने से युवती की मौत

ब्राजील के लाइमेरा (Limeira) शहर में एडवेंचर स्पोर्ट्स के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रोप जंपिंग गतिविधि के दौरान 21 वर्षीय युवती की करीब 40 मीटर ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि युवती की सुरक्षा रस्सी (सेफ्टी रोप) सही तरीके से नहीं लगाई गई थी, जिसके चलते वह सीधे नीचे गिर गई। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद अधिकारियों ने इस ऑपरेशन से जुड़े 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में लापरवाही और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की जांच जारी है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद एडवेंचर स्पोर्ट्स में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

#Brazil #AdventureSports #RopeJumping #ViralNews #BreakingNews

@newsnuts_viral @original_background_score @newsupdates @viralpost @breakingnewsindia

Avinash saharan
Author: Avinash saharan

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें