जयपुर: प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके के साथ मारपीट, आरोपी हिरासत में
जयपुर के शहीद स्मारक पर चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात युवक ने प्रदर्शन स्थल पर अभिजीत दीपके के साथ हाथापाई की। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ जारी है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
@firstindianews @cjpindia @abhijeetdipke
#JaipurNews #AbhijeetDipke #CJP #BreakingNews #RajasthanNews












