शिमला में भूस्खलन का खौफनाक मंजर, नेशनल हाईवे-05 पूरी तरह बंद
हिमाचल प्रदेश के शिमला में ढली-संजौली नेशनल हाईवे-05 बाईपास पर भारी भूस्खलन के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। पहाड़ से बड़े पैमाने पर मलबा गिरने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। लोक निर्माण विभाग (PWD) मलबा हटाने के कार्य में जुटा हुआ है। प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल इस मार्ग का उपयोग न करें और वैकल्पिक रास्तों का सहारा लें। मार्ग बंद होने से यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
#Shimla #HimachalPradesh #Landslide #BreakingNews #NationalHighway
@VCNNewsOfficial @HimachalPolice @PWD_HP @DDNewsHindi @NewsUpdateIndia












