छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में महिला से अमानवीय व्यवहार, आरोपी पति गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पंडोपारा क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की, उसका सिर मुंडवाया और उसे अपमानित करने का वीडियो भी बनाया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति जितेंद्र धरिया को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
#ChhattisgarhNews #Koriya #CrimeNews #JusticeForWomen #BreakingNews
@NiconBharat @CGPolice @NewsUpdate @IndiaNews @BreakingNewsIndia












